1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लियोनेल मेस्सी के पिता और बार्सिलोना अध्यक्ष के बीच हुई मुलाकात

लियोनेल मेस्सी के पिता और बार्सिलोना अध्यक्ष के बीच हुई मुलाकात

 Reported By: IANS
 Published : Sep 03, 2020 11:07 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 11:07 pm IST

मेस्सी के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह सिर्फ इतना जानते हैं कि उनके बेटे के लिए बार्सिलोना में रहना काफी मुश्किल है।  

Meeting between Lionel Messi's father and Barcelona president - India TV Hindi
Meeting between Lionel Messi's father and Barcelona president  Image Source : GETTY IMAGES

मेड्रिड। स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज और स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेफ मारिया बाटरेमेन ने बैठक की और खिलाड़ी के भविष्य को बिना किसी करार के खत्म करने को लेकर बात की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह बैठक बुधवार रात को हुई। मेसी के पिता तड़के सुबह बार्सिलोना लौटे हैं।

एयरपोर्ट पर उन्हें मीडिया का सामना करना पड़ा। लियोनेल मेसी फाउंडेशन के ऑफिस के बाहर भी रिपोर्टर और कैमरामैन मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - गोवा ने स्पेनिश मिडफील्डर अल्बटरे के साथ किया करार

मेसी के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह सिर्फ इतना जानते हैं कि उनके बेटे के लिए बार्सिलोना में रहना काफी मुश्किल है।

ये भी पढ़ें - IPL 2020: नेट सेशन में विराट कोहली ने कवर्स में लगाया शानदार शॉट, वीडियो शेयर करते हुए लिखी ये बात

यही वो रुख है जो उन्होंने तकरीबन डेढ़ घंटे की बैठक में बाíसलोना अध्यक्ष के सामने बनाए रखा। एल मुंडो की रिपोर्ट के मुताबिक, बाटरेमेन ने मेसी का करार बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा और 2022 फीफा विश्व कप तक मेसी का करार बढ़ाने को कहा।

ये भी पढ़ें - भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियन ने विश्व ओपन ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट जीता

इस प्रस्ताव को हालांकि जॉर्ज ने मानने से इनकार कर दिया और इस बात पर अड़े रहे कि उनके बेटे का मौजूदा करार उन्हें बार्सिलोना से फ्री में जाने की इजाजत देता है। बार्सिलोना और ला लीगा हाालंकि इस बात को मानने से इनकार कर चुके हैं और उनका कहना है कि मेसी के करार के मुताबिक रिलिज क्लॉज 700 मीलियन यूरोज का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल