1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी को विश्व कप क्वालीफायर में खेलने की मिली इजाजत

मेसी को विश्व कप क्वालीफायर में खेलने की मिली इजाजत

 Reported By: IANS
 Published : Sep 11, 2020 01:23 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 01:23 pm IST

दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (कोनमेबोल) ने कहा है कि स्टार फुटबालर लियोनेल मेसी अगले महीने इक्वाडोर के खिलाफ होने वाले 2022 फीफा विश्व कप क्वालीफायर में अर्जेंटीना की ओर से खेल सकते हैं।

मेसी को विश्व कप...- India TV Hindi
मेसी को विश्व कप क्वालीफायर में खेलने की मिली इजाजत Image Source : GETTY

ब्यूनस आयर्स| दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ (कोनमेबोल) ने कहा है कि स्टार फुटबालर लियोनेल मेसी अगले महीने इक्वाडोर के खिलाफ होने वाले 2022 फीफा विश्व कप क्वालीफायर में अर्जेंटीना की ओर से खेल सकते हैं। मेसी पर पिछले साल जुलाई में कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के तीसरे प्लेऑफ में चिली के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान एक का निलंबन लगा दिया गया था। अर्जेंटीना ने इस मैच को 2-1 से जीता था।

लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद धोनी का IPL 2020 में दिखेगा दबदबा : आकाश चोपड़ा

समाचार एजेंसी सिन्हुआर की रिपोर्ट के अनुसार, कॉनमेबोल ने कहा कि एक साल के बाद सीमाओं का कानून समाप्त हो गया है और मेसी अब आठ अक्टूबर को ब्यूनस आयर्स में इक्वाडोर के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इक्वाडोर के मैच के पांच दिन बाद अर्जेंटीना को क्वालीफायर में अपने दूसरे मैच के लिए बोलिविया का दौरा करना है। 2022 में फीफा विश्च कप का आयोजन 21 नवंबर से 18? दिसंबर तक कतर में किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल