1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भगवान की तरह हैं मेसी : बेकेनबोयूर

भगवान की तरह हैं मेसी : बेकेनबोयूर

 Written By: IANS
 Published : Apr 28, 2015 04:47 pm IST,  Updated : Apr 28, 2015 04:48 pm IST

बार्सिलोना: जर्मनी के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी फ्रांज बेकेनबोयूर ने मंगलवार को कहा कि स्पेन के अग्रणी क्लब बार्सिलोना एफसी के लिए खेलने वाले अर्जेटीनी स्ट्राइकर लियोनेल मेसी 'भगवान' की तरह हैं। बेकेनबोयूर ने यह भी

भगवान की तरह हैं मेसी :...- India TV Hindi
भगवान की तरह हैं मेसी : बेकेनबोयूर

बार्सिलोना: जर्मनी के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी फ्रांज बेकेनबोयूर ने मंगलवार को कहा कि स्पेन के अग्रणी क्लब बार्सिलोना एफसी के लिए खेलने वाले अर्जेटीनी स्ट्राइकर लियोनेल मेसी 'भगवान' की तरह हैं। बेकेनबोयूर ने यह भी कहा कि मौजूदा सत्र में बार्सिलोना की खिताबी जीत मेसी पर काफी कुछ निर्भर करती है।

27 वर्षीय मेसी ने पिछले वर्ष के अपेक्षाकृत खराब फॉर्म से उबरते हुए इस वर्ष घरेलू प्रतियोगिताओं एवं यूरोप में अपनी टीमों की जीत में अहम योगदान दिया है।

समाचार चैनल 'स्काई 90' ने बेकेनबोयूर के हवाले से कहा, "मेसी दैवीय प्रतिभा वाले खिलाड़ी हैं, वह भगवान के समान हैं। बार्सिलोना की उम्मीदें मेसी पर ही निर्भर हैं।"

बार्सिलोना इस समय स्पेन के अग्रणी लीग टूर्नामेंट ला लीगा में दो अंकों की बढ़त के साथ शीर्ष पर है, जबकि उनके चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मेड्रिड दूसरे स्थान पर हैं।

इसके अलावा बार्सिलोना चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, जहां उसका मुकाबला बायर्न म्यूनिख से होना है।

स्पेन के ही एक अन्य प्रतिष्ठित लीग टूर्नामेंट कोपा डेल रे में भी बार्सिलोना फाइनल में पहुंच चुका है और एथलेटिक बिलबाओ को खिताबी चुनौती देगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल