1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चैम्पियन्स लीग में लगी चोट से परेशान नहीं हैं मेस्सी, जल्द उबरने की है संभावना

चैम्पियन्स लीग में लगी चोट से परेशान नहीं हैं मेस्सी, जल्द उबरने की है संभावना

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 09, 2020 11:56 pm IST,  Updated : Aug 09, 2020 11:56 pm IST

रविवार को भी उनकी चोट का उपचार किया गया लेकिन उनकी चोट गंभीर नहीं है। बार्सीलोना के कोच क्विक्यू सिटिएन ने मैच के बाद कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि यह चोट मेस्सी के लिए समस्या होगी

Messi, sports, cricket- India TV Hindi
Messi Image Source : GETTY IMAGES

बार्सीलोना चैम्पियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में नापोली के खिलाफ मुकाबले में स्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी को लगी चोट से परेशान नहीं है। शनिवार को बार्सीलोना की 3-1 की जीत के दौरान मेस्सी के बायें पैर में चोट लगी थी। 

कालिडोउ कोउलिबाली ने मेस्सी के खिलाफ फाउल किया था जिससे उन्हें चोट लगी और टीम को पेनल्टी किक मिली। इसके बाद डॉक्टरों से कुछ देर मेस्सी का उपचार किया लेकिन वह कैंप नाउ स्टेडियम में मैच के अंत तक नहीं खेल सके।

 रविवार को भी उनकी चोट का उपचार किया गया लेकिन उनकी चोट गंभीर नहीं है। बार्सीलोना के कोच क्विक्यू सिटिएन ने मैच के बाद कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि यह चोट मेस्सी के लिए समस्या होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल