1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोपा अमेरिका में चिली ने अर्जेंटीना को ड्रॉ पर रोका

कोपा अमेरिका में चिली ने अर्जेंटीना को ड्रॉ पर रोका

 Reported By: IANS
 Published : Jun 15, 2021 01:58 pm IST,  Updated : Jun 15, 2021 01:58 pm IST

वर्गास द्वारा दूसरे हाफ में किए गए बराबरी के गोल की मदद से चिली ने सोमवार रात कोपा अमेरिका के ग्रुप-ए के मुकाबले में मेजबान अर्जेंटीना को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। 

copa america- India TV Hindi
copa america Image Source : GETTY

ब्यूनस आयर्स| वर्गास द्वारा दूसरे हाफ में किए गए बराबरी के गोल की मदद से चिली ने सोमवार रात कोपा अमेरिका के ग्रुप-ए के मुकाबले में मेजबान अर्जेंटीना को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। मैच शुरू होने से पहले अर्जेंटीना के दिग्गज माराडोना को श्रद्धांजलि दी गई।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जेंटीना ने मैच के 33वें मिनट में ही अपना खाता खोल लिया और स्कोर 1-0 कर दिया। मेजबान टीम के लिए यह गोल लियोनेल मेसी ने किया। बार्सिलोना के कप्तान का यह 73वां इंटरनेशनल गोल था।

हाफ टाइम के बाद हालांकि चिली ने वापसी की और 57वें मिनट में उसने वर्गास के गोल के सहारे स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। कोपा अमेरिका का 47वां संस्करण कोरोना के कारण एक साल की देरी से शुरू हुआ है। 10 देशों का यह टूर्नामेंट 10 जुलाई तक चलेगा और इसमें 28 मैच खेले जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल