1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया और माटेक-सैंड्स की जोड़ी विम्बलडन महिला युगल से बाहर

सानिया और माटेक-सैंड्स की जोड़ी विम्बलडन महिला युगल से बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2021 10:16 pm IST,  Updated : Jul 03, 2021 10:16 pm IST

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक-सैंड्स शनिवार को महिला युगल के दूसरे दौर में लगातार सेट में हारकर विम्बलडन से बाहर हो गयी।

सानिया और...- India TV Hindi
सानिया और माटेक-सैंड्स की जोड़ी विम्बलडन महिला युगल से बाहर Image Source : GETTY

लंदन। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक-सैंड्स शनिवार को यहां महिला युगल के दूसरे दौर में लगातार सेट में हारकर विम्बलडन से बाहर हो गयी।

तीन साल के बाद इस टूर्नामेंट में वापसी कर रही सानिया और उनकी जोड़ीदार को वेरोनिका कुडरमेतोवा और एलेना वेस्नीना की रूस की जोड़ी से एक घंटे 28 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। सानिया हालांकि मिश्रित युगल के जरिये टूर्नामेंट में बनीं हुई है, जहां उनकी और रोहन बोपन्ना की अनुभवी जोड़ी दूसरे दौर का मैच खेलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल