1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय धावक मोहम्मद अनस ने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार करते हुए जीता गोल्ड मेडल

भारतीय धावक मोहम्मद अनस ने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार करते हुए जीता गोल्ड मेडल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 14, 2019 03:05 pm IST,  Updated : Jul 14, 2019 03:05 pm IST

भारतीय धावक मोहम्मद अनस ने क्लादनो स्मारक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरूषों की 400 मीटर दौड़ में अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार करते हुए 45.21 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

भारतीय धावक मोहम्मद...- India TV Hindi
भारतीय धावक मोहम्मद अनस ने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार करते हुए जीता गोल्ड मेडल Image Source : TWITTER

नयी दिल्ली। भारतीय धावक मोहम्मद अनस ने शनिवार को चेक गणराज्य के क्लादनो में खेले जा रहे क्लादनो स्मारक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरूषों की 400 मीटर दौड़ में अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार करते हुए 45.21 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

24 साल के इस धावक ने दूसरे स्थान पर रहे पोलैंड के ओमेल्को राफेल (46.19 सेकंड) से लगभग एक सेकंड कम समय लिया। अनस का पिछला राष्ट्रीय रिकार्ड 45.24 सेकंड था।

महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में वीके विस्मया ने 52.54 सेकंड के समय के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पहले स्थान पर रही। सरीताबेन 53.37 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही।

किर्गिस्तान के बिसकेक में खेले जा रहे 22वें स्मारक प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक हासिल किये। राष्ट्रीय रिकार्डधारी एम श्रीशंकर ने लंबी कूद स्पर्धा में 7.97 मीटर की शानदार छलांग के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

अन्य स्वर्ण पदक विजेताओं में 100 मीटर दौड़ में अर्चना (11.74 सेकेंड) , 400 मीटर में हर्ष कुमार (46.76 सेकेंड), 1500 मीटर (4 मिनट 19.05 सेकंड) में लिली दास, भाला फेंक (78.50 मीटर) में साहिल सिलवाल के साथ चार गुणा 100 रिले (45.81 सेकंड) दौड में महिला टीम शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल