1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राष्ट्रमंडल खेल (एथलेटिक्स): मिल्खा सिंह के बाद ये कारनामा करने वाले दूसरे एथलीट बने मोहम्मद अनस

राष्ट्रमंडल खेल (एथलेटिक्स): मिल्खा सिंह के बाद ये कारनामा करने वाले दूसरे एथलीट बने मोहम्मद अनस

 Reported By: IANS
 Published : Apr 10, 2018 06:36 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 06:36 pm IST

भारतीय धावक मोहम्मद अनस 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन मंगलवार को पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाकर भी पदक से चूक गए। वह फाइनल में चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 45.31 सेकेंड का समय निकाला। 

मोहम्मद अनस- India TV Hindi
मोहम्मद अनस

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया): भारतीय धावक मोहम्मद अनस 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन मंगलवार को पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाकर भी पदक से चूक गए। वह फाइनल में चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 45.31 सेकेंड का समय निकाला। 

स्पर्धा का स्वर्ण बोट्सवाना के इसाक माकवाला के नाम रहा, जिन्होंने 44.35 सेंकेंड का समय निकाला। स्पर्धा का रजत भी इसाक के हमवतन बाबोलोकी थेबे को नाम रहा जिन्होंने 45.09 सेकेंड का समय निकाला। 

जमैका के जेवान फ्रांसिस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए कांसा जीतने में सफल रहे। उन्होंने 45.11 सेकेंड का समय निकाला। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल