1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने यान लॉ को बनाया अपना कोच

मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने यान लॉ को बनाया अपना कोच

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2020 11:31 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 11:31 pm IST

मोहम्मडन स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने आगामी सत्र के लिये शुक्रवार को यान लॉ को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया

मोहम्मडन स्पोर्टिंग...- India TV Hindi
मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने यान लॉ को बनाया अपना कोच Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता। मोहम्मडन स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने आगामी सत्र के लिये शुक्रवार को यान लॉ को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया। क्लब ने बयान में कहा कि यान को पिछले क्लब पंजाब एफसी से मंजूरी मिलने के बाद अनुबंध का काम पूरा किया जायेगा। भारतीय फुटबॉल में वह सबसे युवा एएफसी ए लाइसेंसधारी कोच हैं, जिनकी उम्र 27 साल है।

क्लब के महासचिव वसीम अकरम ने कहा, ‘‘मैं मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब में यान का स्वागत करने का मौका लेना चाहूंगा। उनके पास अपार अनुभव है और वह काफी पेशेवर हैं। हम क्लब को पहले जैसा लोकप्रिय बनाना चाहते हैं और हम मानते हैं कि यान इसे हासिल करने में हमारी मदद कर सकते हैं। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल