1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुबई सिटी एफसी के सीईओ इंद्रनील दास ब्लाह ने छोड़ा क्लब

मुबई सिटी एफसी के सीईओ इंद्रनील दास ब्लाह ने छोड़ा क्लब

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 01, 2020 02:31 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 02:31 pm IST

मुंबई सिटी ने अब तक कभी आईएसएल ट्रॉफी नहीं जीती। वह जल्द ही नये मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति करेगा।

Football, ISL, Mumbai City FC, Indranil Das Blah, Manchester CIty, City Football Group, Indian Footb- India TV Hindi
Indranil Das Blah Image Source : TWITTER

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी एफसी ने बुधवार को घोषणा की कि उसके सीईओ इंद्रनील दास ब्लाह ने नये अवसरों की तलाश में क्लब को छोड़ दिया है। क्लब ने मीडिया को जारी विज्ञप्ति में यह घोषणा की। 

मुंबई सिटी एफसी के सह मालिक बिमल पारिख ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इंद्रनील दास शुरू से ही मुंबई सिटी एफसी से जुड़े हुए थे और और उन्होंने क्लब के शुरुआती वर्षों में इसको संभाला और इस बीच टीम दो बार प्लेऑफ में भी पहुंची। ’’ 

मुंबई सिटी ने अब तक कभी आईएसएल ट्राफी नहीं जीती। वह जल्द ही नये मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति करेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल