1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इस वजह से अपने प्रतिद्वंद्वियों से जलते हैं टेनिस स्टार राफेल नडाल

इस वजह से अपने प्रतिद्वंद्वियों से जलते हैं टेनिस स्टार राफेल नडाल

 Reported By: IANS
 Published : Jul 09, 2020 03:53 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 03:53 pm IST

महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने कहा है कि कम चोटें उनके करियर को और विस्तार दे सकती थीं। 

इस वजह से अपने...- India TV Hindi
इस वजह से अपने प्रतिद्वंद्वियों से जलते हैं टेनिस स्टार राफेल नडाल Image Source : GETTY IMAGES

मेड्रिड| महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने कहा है कि कम चोटें उनके करियर को और विस्तार दे सकती थीं। उन्होंने कहा कि चोटें ही ऐसी चीजें जिन्हें लेकर वह अपने प्रतिद्वंदियों से जलते हैं। पिछले साल अपना चौथा अमेरिकी ओपन और कुल 19वां ग्रैंड स्लैम जीतने वाले नडाल ने सीबीएस को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह अपने प्रतिद्वंदियों से सिर्फ इसलिए जलते हैं क्योंकि उन्हें कम चोटें आई हैं।

नडाल ने कहा, "हां, कई बार ऐसा होता है। यह सही है कि मेरे प्रतिद्वंदियों को मुझसे कम चोटें लगी हैं।" उनसे जब पूछा गया कि क्या यह इसलिए है क्योंकि वह काफी ऊर्जा के साथ खेलते है जिसका असर उनके शरीर पर पड़ता है।

उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता, मुझे कई वर्षों से कहा जा रहा है कि मैं जिस तरह से खेलता हूं तो उसके कारण मेरा करियर ज्यादा लंबा नहीं होगा, लेकिन मैं अभी भी खेल रहा हूं।" नडाल ने पिछले महीने कहा था कि जब तक स्थिति सुधर नहीं जाती है तब तक टेनिस की शुरूआत नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने अब कहा है कि अगर इस सप्ताह अमेरिका ओपन का आयोजन होता है वो उसमें नहीं खेलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल