1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्टेफानोस सितसिपास को हराकर नडाल इटली ओपन के फाइनल में

स्टेफानोस सितसिपास को हराकर नडाल इटली ओपन के फाइनल में

 Reported By: IANS
 Published : May 18, 2019 11:07 pm IST,  Updated : May 18, 2019 11:07 pm IST

मौजूदा चैंपियन नडाल ने शनिवार को खेले गए पुरुष एकल के सेमीफाइनल में ग्रीस के युवा खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास को 6-3, 6-4 से हराकर फाइनल में कदम रखा।   

Nadal defeats Stefanos Sitasipas in Italy Open, Enters in final- India TV Hindi
Nadal defeats Stefanos Sitasipas in Italy Open, Enters in final Image Source : GETTY IMAGES

रोम। क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में लगातार तीन सेमीफाइनल हारने के बाद स्पेन के राफेल नडाल ने यहां जारी इटली ओपन टेनिस टूर्नामेट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मौजूदा चैंपियन नडाल ने शनिवार को खेले गए पुरुष एकल के सेमीफाइनल में ग्रीस के युवा खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास को 6-3, 6-4 से हराकर फाइनल में कदम रखा। 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, नडाल का यह 50वां मास्टर्स 1000 फाइनल है। उन्होंने एक घंटे 42 मिनट में सितसिपास को मात दी। 

आठ बार के इटली ओपन चैंपियन नडाल का सामना फाइनल में वल्र्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक और अजेर्टीना के डिएगो श्वाटर्जमन के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। 

नडाल ने इस जीत के साथ ही पिछले सप्ताह मेड्रिड में सितसिपास से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल