1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेंगे नडाल

रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेंगे नडाल

 Written By: IANS
 Published : Jul 16, 2016 01:56 pm IST,  Updated : Jul 16, 2016 01:56 pm IST

विश्व के पूर्व नम्बर-1 टेनिस स्टार स्पेन के राफेल नडाल ने रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने कहा है कि नडाल कलाई की चोट से उबर गए हैं और अब उनका नाम ओलम्पिक के लिए ड्रा में शामिल किया गया है।

Rafael Nadal- India TV Hindi
Rafael Nadal

रियो डी जेनेरियो: विश्व के पूर्व नम्बर-1 टेनिस स्टार स्पेन के राफेल नडाल ने रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने कहा है कि नडाल कलाई की चोट से उबर गए हैं और अब उनका नाम ओलम्पिक के लिए ड्रा में शामिल किया गया है।

14 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल ने मई में फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया था, तब से लेकर अब तक वह टेनिस से दूर हैं। नडाल ने बीजिंग में आयोजित 2008 ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन वह चार साल बाद टखने की चोट के कारण लंदन ओलम्पिक में हिस्सा नहीं ले सके थे।

रियो में पुरुष वर्ग में शीर्ष 15 में से 13 और महिला वर्ग में शीर्ष-20 में से 18 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। एकल वर्ग में रियो में कुल 64 खिलाड़ी ड्रॉ में शामिल किए गए हैं जबकि युगल में 32 खिलाड़ी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल