1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सिनसिनाटी मास्टर्स: नाओमी ओसाका और ऑस्ट्रेलियन एश्लेग बार्टी ने तीसरे दौर में बनाई जगह

सिनसिनाटी मास्टर्स: नाओमी ओसाका और ऑस्ट्रेलियन एश्लेग बार्टी ने तीसरे दौर में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Aug 16, 2019 09:25 am IST,  Updated : Aug 16, 2019 09:25 am IST

जापान की नाओमी ओसाका और ऑस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सिनसिनाटी मास्टर्स के अगले दौर में जगह बना ली है।

सिनसिनाटी मास्टर्स:...- India TV Hindi
सिनसिनाटी मास्टर्स: नाओमी ओसाका और ऑस्ट्रेलियन एश्लेग बार्टी ने तीसरे दौर में बनाई जगह Image Source : GETTY IMAGES

सिनसिनाटी। दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी जापान की नाओमी ओसाका और ऑस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर यहां जारी सिनसिनाटी मास्टर्स के अगले दौर में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ओसाका ने एलियाकसांद्रे सासनोविक को 7-6, 2-6, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ओसाका अब तीसरे दौर में चीनी ताइपे की सिएह सु वेई से भिड़ेगी, जिन्होंने एक अन्य मुकाबले में जेनिफर ब्रेडी को 7-6, 6-3 से मात दी। 

इस बीच, बार्टी ने रुस की स्टार खिलाड़ी मारिया शारापोवा को 6-4, 6-1 से शिकस्त देकर अगले दौर में कदम रखा। फ्रेंच ओपन 2019 का खिताब जीतने वाली बार्टी की यह इस साल 40वीं जीत है।

यह दूसरी बार है जब बार्टी ने 2011 में सिनसिनाटी मास्टर्स का खिताब जीतने वाली और पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन शारापोवा को शिकस्त दी है। अगले दौर में बार्टी के सामने इस्तोनिया की एनेट कोंटावीट की चुनौती होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल