1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय ओलंपिक दल को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय ओलंपिक दल को बधाई दी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2016 11:51 am IST,  Updated : Aug 22, 2016 11:51 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए आज भारतीय दल को बधाई दी और साथ ही यादगार खेलों की मेजबानी के लिए मेजबान देश ब्राजील को भी बधाई दी।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए आज भारतीय दल को बधाई दी और साथ ही यादगार खेलों की मेजबानी के लिए मेजबान देश ब्राजील को भी बधाई दी।

मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, विशेष रूप से रियो 2016 में भारतीय दल को बधाई देना चाहता हूं। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।

मोदी ने ट्वीट किया, रियो 2016 का भव्य समापन समारोह। मैं खेलों में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को बधाई देता हूं। उन्होंने लिखा, मेजबान राष्ट्र ब्राजील को दुनिया भर के लोगों की मेजबानी और यादगार ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए आभार।

ओलंपिक में भारत के लिए महिला बैडमिंटन एकल में पीवी सिंधू ने रजत जबकि साक्षी मलिक ने महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल