1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वाडा ने दी नरसिंह को क्लीन चिट, कल खेलेंगे अपना मैच

वाडा ने दी नरसिंह को क्लीन चिट, कल खेलेंगे अपना मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 18, 2016 11:09 pm IST,  Updated : Aug 18, 2016 11:09 pm IST

डोपिंग के चलते रियो ओलंपिक में खेलने को लेकर असमंजस में फंसे भारतीय पहलवान नरसिंह यादव को वाडा ने क्लीन चिट दे दी है। अब कुश्ती में भारत को एक और पदक मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Narsingh Yadav
- India TV Hindi
Narsingh Yadav

रियो: डोपिंग के चलते रियो ओलंपिक में खेलने को लेकर असमंजस में फंसे भारतीय पहलवान नरसिंह यादव को वाडा ने क्लीन चिट दे दी है। अब कुश्ती में भारत को एक और पदक मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। नरसिंह को कल (शुक्रवार) को ही अपना मैच खेलना है। इससे पहले विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने मंगलवार को नरसिंह को मिली क्लीन चिट के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में अपील दायर की थी। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रिजभूषण शरण सिंह ने खुद बताया था, "जी हां, वाडा ने नरसिंह को रियो में हिस्सा लेने के लिए मिली मंजूरी के खिलाफ सीएएस में अपील की है। सीएएस मामले पर 18 अगस्त को सुनवाई करेगा।"

आपको बता दें कि भारत की ओर से पदक के बड़े दावेदार नरसिंह का रियो ओलम्पिक में पहला मुकाबला 19 अगस्त को होना है। बीते वर्ष विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर नरसिंह ने ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई किया था। हालांकि रियो ओलम्पिक शुरू होने से ठीक पहले 25 जून को भारत की राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की जांच में वह प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाए गए थे और उन पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि नाडा ने बाद में उन्हें यह कहकर प्रतिबंध मुक्त कर दिया था कि वह साजिश का शिकार हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल