1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पहलवान नरसिंह की मां ने की सीबीआई जांच की मांग

पहलवान नरसिंह की मां ने की सीबीआई जांच की मांग

 Written By: IANS
 Published : Aug 20, 2016 11:24 am IST,  Updated : Aug 20, 2016 11:24 am IST

लखनऊ: रियो ओलंपिक में अपना दम दिखाने पहुंचे पहलवान नरसिंह यादव पर चार वर्ष का प्रतिबंध लगने के बाद अब उनकी मां और गांववालों ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है।

narsingh yadav- India TV Hindi
narsingh yadav

लखनऊ: रियो ओलंपिक में अपना दम दिखाने पहुंचे पहलवान नरसिंह यादव पर चार वर्ष का प्रतिबंध लगने के बाद अब उनकी मां और गांववालों ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है। उनकी मां का कहना है कि नरसिंह के खिलाफ बड़ी साजिश की गई है। इसलिए, इसकी जांच होनी चाहिए।

नरसिंह की मां भुलना देवी ने कहा, "हम भरोसा खो चुके हैं। हम उनके प्रशंसकों व चाहनेवालों को क्या जवाब देंगे। यह हमारे लिए एक बड़ा सदमा है। पूरा जीवन बर्बाद होने की कगार पर है।"

उन्होंने कहा, "यदि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिलेगा, तो मैं यही कहूंगी कि मेरे बेटे के खिलाफ बड़ी साजिश की गई है और उसे न्याय मिलना चाहिए। इस पूरे प्रकरण की साजिश रचने वाले खुलेआम घूम रहे हैं।"

गांव के प्रधान राम प्यारे सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा था कि जब नरसिंह मैदान में उतरेंगे, तो वह पदक जरूर जीतेंगे लेकिन पूरा गांव दुखी है, क्योंकि उनके खिलाफ साजिश की गई है। इस कारण उन्हें रियो ओलंपिक से बाहर होना पड़ा। हालांकि, हमें अब भी नरसिंह पर गर्व है।

गौरतलब है कि कोर्ट फॉर अब्र्रिटेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) ने भारतीय पहलवान नरसिंह यादव को डोपिंग मामले में चार साल के लिए प्रतिबिंधित कर दिया है। वाराणसी के पहलवान नरसिंह पर चार साल का प्रतिबंध लगाए जाने पर उनका परिवार बेहद दुखी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल