1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लखनऊ में हुआ राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, हरियाणा की गीता सैनी ने मारी बाजी

लखनऊ में हुआ राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, हरियाणा की गीता सैनी ने मारी बाजी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 04, 2021 08:54 pm IST,  Updated : Apr 04, 2021 08:54 pm IST

संघ के अध्यक्ष साजिद अहमद ने बताया कि लखनऊ में पहली बार हुई इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप के तहत तीन प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें 13वीं सीनियर महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हरियाणा की रहने वाली गीता सैनी विजेता रहीं।

National body building competition, Lucknow, Geeta Saini, Haryana- India TV Hindi
National body building competition Image Source : INDIA TV

नवाबों के शहर लखनऊ में रविवार को बॉडी बिल्डर्स का जमावड़ा लगा। इस दौरान राष्ट्रीय चैंपियनशिप के तहत पुरुष और महिला बॉडी बिल्डर्स ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इंडियन बॉडीबिल्डर्स फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित दसवें फेडरेशन कप प्रतियोगिता का संयोजन उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग संघ ने किया। 

संघ के अध्यक्ष साजिद अहमद ने बताया कि लखनऊ में पहली बार हुई इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप के तहत तीन प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें 13वीं सीनियर महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हरियाणा की रहने वाली गीता सैनी विजेता रहीं। 

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : मोइन अली की अपील पर सीएसके ने अपनी जर्सी से हटाया इस कंपनी लोगो

उन्होंने बताया कि आठवीं महिला स्पोर्ट्स मॉडल फिजिक (162 सेमी.के नीचे की श्रेणी) प्रतियोगिता में संजू ने स्वर्ण पदक जीता। 

वहीं, आठवीं महिला स्पोर्ट्स मॉडल फिजिक (162 सेमी.के ऊपर की श्रेणी) प्रतियोगिता में अंकिता (कर्नाटक) विजेता रहीं।

इसके अलावा आठवीं महिला स्पोर्ट्स मॉडल फिजिक (ओपन कैटेगरी) में सोनिया मित्रा (पश्चिम बंगाल) ने पहला स्थान प्राप्त किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल