1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप: मनु भाकर ने सीनियर, जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल में जीते स्वर्ण पदक

नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप: मनु भाकर ने सीनियर, जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल में जीते स्वर्ण पदक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 24, 2019 05:10 pm IST,  Updated : Dec 24, 2019 06:43 pm IST

मनु भाकर ने मंगलवार को नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप की महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर और जूनियर स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया।

manu bhaker, national shootiong championship, 10m Air Pistol Event, SHooting Event- India TV Hindi
National Shooting Championship: Manu Bhaker Wins Gold Medal in Senior, Junior 10m Air Pistol Image Source : GETTY IMAGES

भोपाल। 

राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन मनु भाकर और अनीश भानवाला ने मंगलवार को यहां राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपिनशिप की क्रमश: महिला 10 मीटर एयर पिस्टल और पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में सीनियर और जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रही 17 साल की मनु मंगलवार को चार स्वर्ण पदक (सीनियर और जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत तथा टीम स्पर्धा में)जीते। वह प्रतियोगिता में पहले ही दो स्वर्ण जीत चुकी थी। उन्होंने खिताबी जीत के दौरान राष्ट्रीय क्वालीफिकेशन रिकार्ड की बराबरी भी की।

 मनु के राज्य के साथी 17 साल के अनीश ने भी सीनियर और जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर दबदबा बनाया। भारत के लिए तोक्यो ओलंपिक के 15 कोटे में से एक हासिल करने वाली मनु ने क्वालीफिकेशन में 588 अंक के साथ दक्षिण एशियाई खेलों में अनु राज सिंह के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की। 

उन्होंने इसके बाद आठ निशानेबाजों के फाइनल में 243 अंक के साथ खिताब जीता। देवांशी धामा ने 237.8 अंक के साथ रजत जबकि तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुकी यशस्विनी सिंह देसवाल ने 217.7 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। अनीश ने 28 अंक के साथ रेपिड फायर फाइनल में राजस्थान के भावेश शेखावत को पछाड़कर खिताब जीता। 

भावेश ने 26 जबकि चंडीगढ़ के विजयवीर सिद्धू ने 22 अंक जुटाए। अनीश क्वालीफिकेशन में भी 582 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल