1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिये डिफेंस पर करना होगा फोकस: सविता

ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिये डिफेंस पर करना होगा फोकस: सविता

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 07, 2019 05:19 pm IST,  Updated : Aug 07, 2019 05:19 pm IST

भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान सविता ने कहा कि ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों को हराने के लिये उन्हें डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

ओलंपिक टेस्ट...- India TV Hindi
ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिये डिफेंस पर करना होगा फोकस: सविता Image Source : TWITTER

बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान सविता ने बुधवार को कहा कि तोक्यो में 17 से 21 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों को हराने के लिये उन्हें डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

एफआईएच रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज भारतीय महिला टीम को दुनिया की दूसरे नंबर की टीम और तीन बार की ओलंपिक चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया, 11वीं रैंकिंग वाली चीन और मेजबान जापान से खेलना होगा।

सविता ने कहा, ‘‘हमने पिछले साल गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। हम एक गोल से हार गए थे और वह टूर्नामेंट का सेमीफाइनल था। हमें हालांकि अपने प्रदर्शन पर गर्व है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया को सभी विभागों में टक्कर देना अच्छा रहा। इस बार हमें एक ईकाई के रूप में डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मुझे लगता है कि डिफेंस ही जीत की कुंजी साबित होगा।’’

सविता ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी काफी समय से साथ खेल रहे हैं और उनका आपसी तालमेल अच्छा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और लंबे समय से हम साथ खेल रहे हैं। हम एक दूसरे को समझते हैं और इससे एक ईकाई के रूप में अच्छे प्रदर्शन में मदद मिलेगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल