1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एआईटीए अंडर-18 चैम्पियनशिप में नीथीलन और रेशमा बने चैम्पियन

एआईटीए अंडर-18 चैम्पियनशिप में नीथीलन और रेशमा बने चैम्पियन

 Reported By: IANS
 Published : Jan 08, 2021 07:48 am IST,  Updated : Jan 08, 2021 07:48 am IST

टॉप सीड नीथीलन एरिक और रेश्मा मरुरी ने एआईटीए अंडर-18 चैम्पियनशिप में क्रमश: लड़कों एवं लड़कियों के वर्ग में खिताब अपने नाम कर लिया।

Tennis- India TV Hindi
Tennis Image Source : GETTY IMAGES

बेंगलुरु| टॉप सीड नीथीलन एरिक और रेश्मा मरुरी ने एआईटीए अंडर-18 चैम्पियनशिप में क्रमश: लड़कों एवं लड़कियों के वर्ग में खिताब अपने नाम कर लिया। कर्नाटक स्टेट लॉन टेनिस एसोसिएशन (केएसएलटीउए) के तत्वावधान में रोहन बोपन्ना द स्पोर्ट्स स्कूल टेनिस अकादमी (आबीएसएसटीए) द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के लड़कों के फाइनल में एरिक ने अरुणवा मजूमदार को 6-4, 6-2 से हराया।

वहीं, लड़कियों के वर्ग में खेला गया फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा। रेशमा ने अपनी बहन सुहिथा को हराकर खिताब अपने नाम किया। रेश्मा ने सुहिथा को 6-2, 6-1 से मात देकर खिताब जीता।

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : ऋषभ पंत को अपनी विकेट कीपिंग में है ये सुधार करने की जरूरत, पार्थिव पटेल ने दिए टिप्स

आबीएसएसटीए अगले सप्ताह एआईटीए पुरुष और महिला चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल