1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फुटबॉल वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर: नीदरलैंड्स 4, बेलारूस 1, गेम खत्म

फुटबॉल वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर: नीदरलैंड्स 4, बेलारूस 1, गेम खत्म

 Written By: IANS
 Published : Oct 08, 2016 06:34 pm IST,  Updated : Oct 08, 2016 06:41 pm IST

नीदरलैंड्स ने फीफा वर्ल्ड कप-2018 क्वॉलिफायर में ग्रुप-ए के मैच में बेलारूस को 4-1 से करारी शिकस्त दी है। पिछले महीने स्वीडन के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद नीदरलैंड्स को यहां जीत की जरूरत थी।

Sergei Kornilenko, right, passes the ball to Aleksey Rios |...- India TV Hindi
Sergei Kornilenko, right, passes the ball to Aleksey Rios | Photo: AP

द हेग: नीदरलैंड्स ने फीफा वर्ल्ड कप-2018 क्वॉलिफायर में ग्रुप-ए के मैच में बेलारूस को 4-1 से करारी शिकस्त दी है। पिछले महीने स्वीडन के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद नीदरलैंड्स को यहां जीत की जरूरत थी। डे कुइर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नीदरलैंड्स ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की।

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोच डैन ब्लाइंड ने स्वीडन के खिलाफ मैदान में उतरने वाली टीम को ही इस मैच में उतारा। हालांकि उन्होंने मार्टिन स्टेकेलनबर्ग को जेरओएन जोएट के ऊपर तरजीह देते हुए गोलकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही चोटिल दारयल जानमाट की जगह रिक कार्सडोर्प को टीम में जगह दी।

Belarus' Aleksey Rios celebrates after scoring his side's first goal | Photo: AP
Belarus' Aleksey Rios celebrates after scoring his side's first goal | Photo: AP

एलेक्से रियोस | Photo: AP

नीदरलैंड्स के लिए पहला गोल क्विसी प्रोमेस ने 15वें मिनट में किया। प्रोमेस ने ही 31वें मिनट में एक और गोल कर टीम को 2 गोल से आगे कर दिया। पहले हाफ में 2 गोल से पिछड़ने वाली बेलारूस की टीम ने दूसरे हाफ की अच्छी शुरुआत की और 47वें मिनट में एलेक्से रियोस ने गोल कर टीम को पहली सफलता दिलाई। लेकिन इसके बाद बेलारूस की टीम कोई गोल नहीं कर पाई।

Wesley Sneijder, right, high-fives with Quincey Promes, left | Photo: AP
Wesley Sneijder, right, high-fives with Quincey Promes, left | Photo: AP

वेस्ले स्निजर (दाएं) और क्विंसी प्रोम्स | Photo: AP

वहीं नीदरलैंड्स के लिए 55वें मिनट में डेवी क्लासेन और 64वें मिनट में विसेंट जानसेन ने 2 और गोल कर टीम को 4-1 से बड़ी जीत दिला दी। सोमवार को नीदरलैंड्स का मुकाबला एम्स्टर्डम में फ्रांस से होगा, वहीं बेलारूस. लक्जमबर्ग के खिलाफ भिड़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल