1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नीदरलैंड्स के फुटबॉल कोच रोनाल्ड कोएमन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

नीदरलैंड्स के फुटबॉल कोच रोनाल्ड कोएमन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

 Edited By: IANS
 Published : May 04, 2020 02:30 pm IST,  Updated : May 04, 2020 02:30 pm IST

कोएमन को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और ऐसी उम्मीद है कि उन्हें एक दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Ronald Koeman, ronald koeman heart problem, netherlands football, dutch football coach, euro 2021- India TV Hindi
Ronald Koeman Image Source : GETTY IMAGES

नीदरलैंड्स फुटबॉल टीम के कोच रोनाल्ड कोएमन को छाती में दर्द की शिकायत के बाद एम्सटर्डम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय टीम के 57 वर्षीय कोच कोएमन को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और ऐसी उम्मीद है कि उन्हें एक दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

कोएमन की कंपनी ने एक बयान में कहा, " उन्हें कुछ दिनों के आराम की जरूरत है और उम्मीद है कि इसका सम्मान किया जाएगा।"

नीदरलैंड्स फुटबॉल संघ ने एक बयान में कहा, " छाती में दर्द की शिकायत के बाद कोएमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह कल तक घर लौट जाएंगे। हम जल्द ही उनके स्वस्थ्य होने की कामना करते है।"

कोएमन ने नीदरलैंड्स के लिए 78 मैचों में 14 गोल किए थे। वह 2018 में नीदरलैंड्स की टीम के कोच बने थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल