1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दर्शकों के बिना खेलों की वापसी चाहते हैं न्यूयार्क के गर्वनर एंड्रयू कुमो

दर्शकों के बिना खेलों की वापसी चाहते हैं न्यूयार्क के गर्वनर एंड्रयू कुमो

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 27, 2020 11:00 am IST,  Updated : Apr 27, 2020 11:14 am IST

कुमो ने कोरोना वायरस को लेकर अपने प्रांत की दैनिक जानकारी देते हुए यह बात कही। न्यूयार्क इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिकी प्रांत है।

Andrew Kumo, New York, Coronavirus, Covid-19- India TV Hindi
Baseball Ground  Image Source : GEETY

न्यूयार्क के गवर्नर ने कई खेल टीमों के मालिकों से बात करके दर्शकों के बिना कुछ प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं की वापसी की संभावना को बढ़ा दिया है। गवर्नर एंड्रयू कुमो ने कहा कि उन्होंने कई टीमों के मालिकों से बात की है लेकिन उन्होंने इनका नाम नहीं बताया। 

न्यूयार्क की टीमों में हालांकि यांकीज बेसबॉल टीम के अलावा फुटबॉल, हॉकी और बास्केटबॉल क्लब भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ टीमें खाली स्टेडियमों में खेलने के लिये तैयार हो सकती है। 

कुमो ने कोरोना वायरस को लेकर अपने प्रांत की दैनिक जानकारी देते हुए यह बात कही। न्यूयार्क इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिकी प्रांत है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम खेलों की वापसी चाहते हैं, यह ऐसी गतिविधि है जिसे लोग टीवी पर देख सकते हैं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल