1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. न्यूजीलैंड ओलंपिक संमिति ने टोक्यो ओलंपिक स्थगित करने की रखी मांग

न्यूजीलैंड ओलंपिक संमिति ने टोक्यो ओलंपिक स्थगित करने की रखी मांग

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 24, 2020 05:15 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 05:15 pm IST

कोविड-19 की वजह से अभी तक दुनिया भर में 16,000 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग चार लाख लोग संक्रमित हैं। 

Tokyo Olympic- India TV Hindi
Tokyo Olympic Image Source : GETTY IMAGES

क्राइस्टचर्च| न्यूजीलैंड ओलंपिक समिति और देश के खिलाड़ियों ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक खेलों को स्थगित करने की मांग की। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया पहले ही साफ कर चुके हैं कि इस महामारी के कारण बनी गंभीर स्थिति को देखते हुए वे अपने खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिये नहीं भेजेंगे। कोविड-19 की वजह से अभी तक दुनिया भर में 16,000 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग चार लाख लोग संक्रमित हैं।

अमेरिका के ट्रैक एवं फील्ड, तैराकी और जिम्नास्टिक संघ भी ओलंपिक को स्थगित करने की मांग कर चुके हैं। न्यूजीलैंड एथलीट आयोग ने देश के खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया जानने के लिये सर्वे किया था और न्यूजीलैंड ओलंपिक समिति के सीईओ कारेन स्मिथ ने तोक्यो ओलंपिक को टालने का समर्थन करने के उनके फैसले का स्वागत किया।

स्मिथ ने बयान में कहा, ‘‘हमारी पहली और प्रमुख प्राथमिकता खिलाड़ी हैं। यह हमारे लिये महत्वपूर्ण है कि हम उन्हें बात करने का मौका दें। हम उनके हर परिस्थिति के लिये तैयार रहने के जज्बे का सम्मान करते हैं। हम जानते हैं कि इस बदलाव से गुजरना आसान नहीं होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनकी राय का समर्थन करते हैं और उनके विचारों से आईओसी को अवगत कराएंगे। हम जल्द से जल्द फैसला करने की मांग को दोहराते हैं। ’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल