1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एकातेरिना को हराकर बोस्फोरस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची निखत जरीन

एकातेरिना को हराकर बोस्फोरस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची निखत जरीन

 Edited By: IANS
 Published : Mar 18, 2021 05:00 pm IST,  Updated : Mar 18, 2021 05:00 pm IST

जरीन के अलावा 2013 के एशिया चैंपियन शिव थापा, सोनिया लाथेर और परवीन ने भी अपने-अपने मुकाबले जीत क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शिव ने पुरुषों के 63 किग्रा में कजाखस्तान के समागुलोव बाघतियोव को 3-2 से हराया।  

Paltceva Ekaterina, Nikhat Zareen, Boxing, Bosphorus Boxing Tournament, Bosphorus Boxing, Bosphorus- India TV Hindi
Nikhat Zareen Image Source : TWITTER/@BFI_OFFICIAL

भारत की मुक्केबाज निखत जरीन ने गत विश्व चैंपियन रूस की पाल्टसेवा एकातेरिना को यहां चल रहे बोस्फोरस बॉक्सिंग टूर्नामेंट के मुकाबले में हराकर महिला 51 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता जरीन ने टूर्नामेंट के दूसरे दिन एकातेरिना को 5-0 से हराया। जरीन का अगले दौर में दो बार की विश्व चैंपियन कजाखस्तान की काइजाएबे नाजिम से मुकाबला होगा।

जरीन के अलावा 2013 के एशिया चैंपियन शिव थापा, सोनिया लाथेर और परवीन ने भी अपने-अपने मुकाबले जीत क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शिव ने पुरुषों के 63 किग्रा में कजाखस्तान के समागुलोव बाघतियोव को 3-2 से हराया।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : लगातार क्लीन बोल्ड होकर क्यों फ्लॉप हो रहे हैं केएल राहुल, लक्ष्मण ने बताई असली वजह

महिला वर्ग के दूसरे दौर में विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सोनिया (57 किग्रा) तथा परवीन (60 किग्रा) ने क्रमश: सुरमेनेली तुगकेनाज और ओजियोल एसरा को 5-0 पराजित किया।

इस बीच भारत के अन्य मुक्केबाज दुर्योधन नेगी (69 किग्रा), बृजेश यादव (81 किग्रा) और किशन शर्मा (प्लस 91 किग्रा) को शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

टूर्नामेंट के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल के महिला वर्ग के मुकाबले में सोनिया, जरीन, परवीन और ज्योति (69 किग्रा) जबकि पुरुष वर्ग में शिव और गौरव सोलंकी अपनी-अपनी चुनौती पेश करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल