1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. निपाह वायरस की वजह से केरल की जगह अब दिल्ली में होगी निशानेबाजी प्रतियोगिता

निपाह वायरस की वजह से केरल की जगह अब दिल्ली में होगी निशानेबाजी प्रतियोगिता

 Reported By: IANS
 Published : May 25, 2018 05:55 pm IST,  Updated : May 25, 2018 05:55 pm IST

राइफल और पिस्टल निशानेबाजों के लिये राष्ट्रीय चैम्पियनशिप और ट्रायल्स 31 मई से 18 जून तक तिरूवनंतपुरम में कराये जाने थे। लेकिन अब इसका आयोजन राजधानी की डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में जून के दूसरे हफ्ते में कराया जायेगा।

निपाह वायरस- India TV Hindi
निपाह वायरस

नयी दिल्ली: केरल में फैले निपाह वायरस के कारण राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ ने 18वीं कुमार सुरेंद्र सिंह स्मृति चैम्पियनशिप को तिरूवनंतपरुम के बजाय दिल्ली में कराने का फैसला किया है। 

राइफल और पिस्टल निशानेबाजों के लिये राष्ट्रीय चैम्पियनशिप और ट्रायल्स 31 मई से 18 जून तक तिरूवनंतपुरम में कराये जाने थे। लेकिन अब इसका आयोजन राजधानी की डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में जून के दूसरे हफ्ते में कराया जायेगा।

 
सीनियर और जूनियर और युवा (पुरूष एंव महिला) के लिये राष्ट्रीय ट्रायल्स सात से 17 जून तक होंगे। एनआरएआई के शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली अब इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा और यह 10 जून के करीब शुरू होगी।’’ 

उसने पहले बयान में कहा था,‘‘केरल में निपाह वायरस के चलते 18वीं कुमार सुरेंद्र सिंह स्मृति चैम्पियनशिप और चयन ट्रायल को स्थगित करने का फैसला किया है जिसका आयोजन पहले केरल के त्रिवेंद्रम में होना था।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल