1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं लेना चाहता है उत्तर कोरिया, बताई ये बड़ी वजह

टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं लेना चाहता है उत्तर कोरिया, बताई ये बड़ी वजह

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 06, 2021 10:58 am IST,  Updated : Apr 06, 2021 11:00 am IST

उत्तर कोरिया के खेल मंत्रालय की एक वेबसाइट में कहा गया कि 25 मार्च को राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया।

Tokyo Olympic 2020- India TV Hindi
Tokyo Olympic 2020 Image Source : GETTY

सियोल| उत्तर कोरिया ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण वह तोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं लेगा। उत्तर कोरिया के खेल मंत्रालय की एक वेबसाइट में कहा गया कि 25 मार्च को राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। 

सदस्यों का मानना था कि कोरोना महामारी के बीच खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने मंगलवार को इस फैसले पर खेद जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि तोक्यो ओलंपिक दोनों कोरियाई देशों के आपसी संबंध बेहतर करने का एक जरिया साबित होंगे। 

जापान की ओलंपिक मंत्री तामायो मारूकावा ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें अभी इसकी पुष्टि का इंतजार है और वह तुरंत इस पर टिप्पणी नहीं कर सकती। 

ये भी पढ़े - IPL 2021 : नेगेटिव पाए गए वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ्स के कोरोना टेस्ट

जापान की ओलंपिक समिति ने कहा कि उत्तर कोरिया ने अभी उसे इस बात की सूचना नहीं दी है कि वह तोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं लेगा। 

उत्तर कोरिया ने 2018 में दक्षिण कोरिया में हुए शीतकालीन ओलंपिक में 22 खिलाड़ियों को भेजा था। सरकारी अधिकारियों, कलाकारों, पत्रकारों के अलावा महिलाओं के ‘चीयरिंग ग्रुप’ में 230 सदस्य थे। उन खेलों में उत्तर और दक्षिण कोरिया ने एकीकृत कोरियाई प्रायद्वीप के प्रतीक नीले नक्शे के तले साथ में मार्च किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल