1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेनिस शापोनवालोव को हरा नोवाक जोकोविक ने जीता पेरिस मास्टर्स का खिताब

डेनिस शापोनवालोव को हरा नोवाक जोकोविक ने जीता पेरिस मास्टर्स का खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Nov 04, 2019 11:45 am IST,  Updated : Nov 04, 2019 11:45 am IST

सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने कनाडा के डेनिस शापोनवालोव को सीधे सेटों में मात दे पेरिस मास्टर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। 

डेनिस शापोनवालोव को...- India TV Hindi
डेनिस शापोनवालोव को हरा नोवाक जोकोविक ने जीता पेरिस मास्टर्स का खिताब Image Source : AP

पेरिस| सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने कनाडा के डेनिस शापोनवालोव को सीधे सेटों में मात दे पेरिस मास्टर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ वह एटीपी फाइनल्स में वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी की हैसियत से खेलने के लिए मजबूत कदम बढ़ा चुके हैं। जोकोविक ने कनाडा के खिलाड़ी को 6-3, 6-4 से हराया।

एटीपी की वेबसाइट ने जोकोविक के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि मैंने इस टूर्नामेंट का ऐसा मैच खेला है जिसमें सर्विस सबसे अच्छी रही और इसलिए यह मैच कम समय तक चला। दूसरी सर्विस में ही मैंने उन्हें दबाव में डाल दिया था। कोर्ट के अंतिम छोर पर भी मैं अच्छा खेल रहा था और उन्हें ज्यादा मौके नहीं दे रहा था।"

उन्होंने कहा, "इस सप्ताह मैंने जितने मैच खेले उनमें से यह सर्वश्रेष्ठ था। मुझे लगता है कि सप्ताह का दूसरा हाफ और शानदार रहा। मैं दिन-प्रतिदिन अपने टेनिस के स्तर में सुधार करता जा रहा हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल