1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ATP फाइनल्स: नोवाक जोकोविक ने पहले राउंड में जॉन इस्नर को हराया

ATP फाइनल्स: नोवाक जोकोविक ने पहले राउंड में जॉन इस्नर को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2018 01:37 pm IST,  Updated : Nov 13, 2018 01:37 pm IST

जोकोविच एटीपी फाइनल्स में रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले छठे खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।

नोवाक जोकोविक- India TV Hindi
नोवाक जोकोविक Image Source : AP

लंदन: नोवाक जोकोविक ने एटीपी फाइनल्स के अपने पहले मैच में जॉन इस्नर के खिलाफ 6-4 6-3 की आसान जीत के साथ अपनी दावेदारी मजबूत की। जोकोविच एटीपी फाइनल्स में रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले छठे खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविक ने तीन बार इस्नर की सर्विस तोड़ी जबकि अपनी सर्विस पर एक भी ब्रेक प्वाइंट नहीं गंवाया। उन्होंने सिर्फ छह सहज गलतियां की और अपनी सर्विस पर 86 प्रतिशत अंक जीते। 

गुगा कुएर्टन ग्रुप के एक अन्य मैच में लंदन के ओ2 एरेना में एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने मारिन सिलिच के खिलाफ लगातार छठी जीत दर्ज की। ज्वेरेव ने सिलिच को सीधे सेटों में 7-6, 7-6 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल