1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नोवाक जोकोविच को मिली हार, नडाल मोंटे कार्लो के क्वार्टर फाइनल में

नोवाक जोकोविच को मिली हार, नडाल मोंटे कार्लो के क्वार्टर फाइनल में

 Reported By: IANS
 Published : Apr 16, 2021 03:12 pm IST,  Updated : Apr 16, 2021 03:12 pm IST

विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी जोकोविच का ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद यह पहला टूर्नामेंट है और उन्हें 2021 में पहली हार का सामना करना पड़ा है।

Novak Djokovic lost, Nadal in Monte Carlo quarter-finals - India TV Hindi
Novak Djokovic lost, Nadal in Monte Carlo quarter-finals  Image Source : GETTY IMAGES

रोक्यूब्रुने काप मार्टिन। सर्बिया के नोवाक जोकोविच को मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में ब्रिटेन के डान इवांस के हाथों हार का सामना करना पड़ा जबकि स्पेन के राफेल नडाल जीत के साथ इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी जोकोविच का ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद यह पहला टूर्नामेंट है और उन्हें 2021 में पहली हार का सामना करना पड़ा है।

इवांस ने जोकोविच को 6-4, 7-5 से हराकर पहली बार मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बनाई।

30 वर्षीय इवांस का अगले दौर में सामना डेविड गोफिन से होगा जिन्होंने पांचवीं सीड एलेक्सजेंडर ज्वेरेव को 6-4 7-6 (9-7) से हराया।

इस बीच, मोंटे कार्लो टूर्नामेंट के 11 बार के विजेता नडाल ने ग्रिगोर दिमित्रोव को 55 मिनट में 6-1, 6-1 से हराया।

नडाल का सामना आंद्रे रूबलेव से होगा जिन्होंने रोबटरे बतिस्ता अगुत को 7-6 (7-2) 5-7 6-3 से हराया।

स्टेफानोस सितसिपास ने क्रिस्टियन गारिन को 6-3, 6-4 से हराया और उनका अगले दौरे में सामना अलेजांद्रो डेविडोविक फोकिना से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल