1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविच

फ्रेंच ओपन: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविच

 Written By: IANS
 Published : Jun 02, 2016 11:24 am IST,  Updated : Jun 02, 2016 11:24 am IST

पेरिस: विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने बुधवार को स्पेन के रोबटरे बटिस्टा

Novak-Djokovic- India TV Hindi
Novak-Djokovic

पेरिस: विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने बुधवार को स्पेन के रोबटरे बटिस्टा को तीन घंटे 12 मिनट चले कड़े मुकाबले में 3-6, 6-4, 7-5 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह मैच मंगलवार को होना था, लेकिन बारिश के कारण मैच बीच में ही रोकना पड़ा जिसका शेष भाग बुधवार को खेला गया। इसमें जोकोविच ने जीत हासिल की।

जोकोविच फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में 10वीं बार पहुंचे हैं, जहां उनका सामना चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिच और स्पेन के डेविड फेरर के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल