1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मार्टन फुकसोविक्स को हराकर नोवाक जोकोविच कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में

मार्टन फुकसोविक्स को हराकर नोवाक जोकोविच कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में

 Reported By: IANS
 Published : Jan 03, 2019 10:39 am IST,  Updated : Jan 03, 2019 10:39 am IST

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने दुनिया के 36वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ के खिलाफ 4-6, 6-4, 6-1 से जीत दर्ज की। 

नोवाक जोकोविच- India TV Hindi
नोवाक जोकोविच Image Source : AP

दोहा: नोवाक जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए कतर ओपन के दूसरे दौर में बुधवार को हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स को हराया। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने दुनिया के 36वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ के खिलाफ 4-6, 6-4, 6-1 से जीत दर्ज की। 

जोकोविच ने माना कि उनका प्रतिद्वंद्वी जीतने के काफी करीब था। दो बार के कतर ओपन चैंपियन सर्बिया के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘पहले दो सेट में वह (मार्टन) बेहतर खिलाड़ी था।’’ 

शीर्ष वरीय जोकोविच क्वार्टर फाइनल में पांचवें वरीय निकोलोज बासिलाशविली से भिड़ेंगे। जार्जिया के बासिलाशविली ने 2018 के उप विजेता आद्रे रुबलोव को 6-3, 6-4 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल