1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन: सिमोना हालेप और नोवाक जोकोविक दूसरे दौर में

विंबलडन: सिमोना हालेप और नोवाक जोकोविक दूसरे दौर में

 Reported By: IANS
 Published : Jul 04, 2018 04:17 pm IST,  Updated : Jul 04, 2018 04:17 pm IST

तीन बार के चैंपियन जोकोविक ने अमेरिका के टेन्निस सेंदग्रेन को 6-3, 6-1, 6-2 से मात दी। दूसरे दौर में जोकोविक का सामना अर्जेटीना के होरासियो जेबालोस से होगा। 

नोवाक जोकोविक- India TV Hindi
नोवाक जोकोविक

लंदन: वर्ल्ड नंबर-1 रोमानिया की सिमोना हालेप ने महिला एकल के अपने पहले मैच में जापान की कुरुमी नारा को हराकर साल के तीसरे ग्रैंड विंबलडन के दूसरे दौर में जगह बना ली है।  टॉप सीड हालेप ने वर्ल्ड नंबर-100 नारा को एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-4 से हराया। 

फ्रेंच ओपन के रूप में साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली हालेप का अगले दौर में वर्ल्ड नंबर-126 चीन की साइसाइ झेंग से मुकाबला होगा। 

इस बीच पुरुष वर्ग में सर्बिया के नोवाक जोकोविक पहले दौर की बाधा पारकर दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। 

तीन बार के चैंपियन जोकोविक ने अमेरिका के टेन्निस सेंदग्रेन को 6-3, 6-1, 6-2 से मात दी। दूसरे दौर में जोकोविक का सामना अर्जेटीना के होरासियो जेबालोस से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल