1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 20वें ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ नडाल, फेडरर की बराबरी करना चाहेंगे नोवाक जोकोविच

20वें ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ नडाल, फेडरर की बराबरी करना चाहेंगे नोवाक जोकोविच

 Reported By: IANS
 Published : Jul 11, 2021 12:22 pm IST,  Updated : Jul 11, 2021 12:22 pm IST

जोकोविच ने शुक्रवार रात एक और विंबलडन खिताब के बारे में कहा था, मेरे लिए यह सब कुछ होगा। इसलिए मैं यहां हूं। इसलिए मैं खेल रहा हूं।

Novak Djokovic would like to match Nadal, Federer with 20th Grand Slam title- India TV Hindi
Novak Djokovic would like to match Nadal, Federer with 20th Grand Slam title Image Source : AP

लंदन। सर्बिया के दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच रविवार को विंबलडन चैंपियनशिप के फाइनल में माटेओ बेरेटिनी के खिलाफ खेलते हुए अपना 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब कजीतना चाहेंगे। अगर वह ऐसा करने में सफल रहे तो वह रोजर फेडरर और राफेल नडाल के साथ सबसे अधिक एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

जोकोविच ने शुक्रवार रात एक और विंबलडन खिताब के बारे में कहा था, मेरे लिए यह सब कुछ होगा। इसलिए मैं यहां हूं। इसलिए मैं खेल रहा हूं। मैंने कल्पना की थी कि मैं लंदन आने से पहले एक और ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी के लिए लड़ने की स्थिति में हूं। मैंने खुद को बहुत अच्छी स्थिति में रखा।

ऑल इंग्लैंड क्लब में सातवें फाइनल में पहुंचने वाले जोकोविच रोजर फेडरर के बाद 30 ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे पुरुष खिलाड़ी हैं। फेडरर 31 मौकों पर ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंच चुके हैं।

ऐसा लगता है कि 34 वर्षीय जोकोविच, फेडरर और नडाल दोनों से आगे निकल जाएंगे क्योंकि वह सभी प्रकार की सतहों पर खेलने के लिए पर्याप्त रूप से फिट दिखते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि सर्बियाई खिलाड़ी सिर्फ एक सेट हारकर फाइनल में पहुंचे हैं।

इससे पहले, वह 2013, 2015 और 2019 में तीन मौकों पर विंबलडन फाइनल में दो सेट हार चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल