1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : चेन्नइयन के खिलाफ ओडिशा की नजरें जीत का सिलसिला जारी रखने पर

ISL-7 : चेन्नइयन के खिलाफ ओडिशा की नजरें जीत का सिलसिला जारी रखने पर

 Reported By: IANS
 Published : Jan 09, 2021 06:55 pm IST,  Updated : Jan 09, 2021 06:55 pm IST

दो बार की पूर्व चैम्पियन चेन्नइयन एफसी के लिए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में चीजें अच्छी नहीं रही है। 

ISL-7 : चेन्नइयन के खिलाफ...- India TV Hindi
ISL-7 : चेन्नइयन के खिलाफ ओडिशा की नजरें जीत का सिलसिला जारी रखने पर Image Source : TWITTER/ODISHA FC

बोम्बोलिम (गोवा)| दो बार की पूर्व चैम्पियन चेन्नइयन एफसी के लिए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में चीजें अच्छी नहीं रही है। पिछले आठ मैचों में उसे केवल एक ही जीत मिली है और कप्तान राफेल क्रिवेलारो सीजन से बाहर हो चुके हैं। कोच कसाबा लाजलो नए सिरे से वापसी करने के इच्छुक है। चेन्नइयन को अब रविवार को बाम्बोलिम में जीएमसी स्टेडियम में ओडिशा एफसी का सामना करना है, जिसने पिछले ही मैच में सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की है।

हालांकि हैदराबाद के खिलाफ सीजन का उसका सबसे खराब प्रदर्शन था, जहां उसे 1-4 से करारी हार झेलनी पड़ी थी। हैदराबाद के खिलाफ चार गोल खाने के अलावा उसे शुरूआती चार मैचों में भी चार गोल खाना पड़ा था। टीम ने अब तक केवल आठ ही गोल किए हैं, जोकि लीग में सबसे कम है।

Ind vs Aus : मुथैया मुरलीधरन और शेन वार्न से आगे निकले अश्विन, विश्व रिकॉर्ड के साथ किया यह अनोखा कारनामा

लाजला ने कहा, " मुझे लगता है कि पिछले मैच में हमारा प्रदर्शन खराब था। मैं इससे दूर नहीं होना चाहता क्योंकि हमने बहुत सारी गलतियां की हैं। मुझे लगता है कि इस मैच के बाद मेरी टीम में हर किसी को इसके बारे में सोचना होगा। पहले मिनट से आखिरी तक, हम वास्तव में खेल में नहीं थे। हमें बदलना होगा, हमें गलतियों का विश्लेषण करना होगा और हमें उस स्थान पर वापस जाना होगा जहां हम पहले थे।"

चेन्नइयन के विदेशी खिलाड़ियों ने अब तक केवल तीन ही गोल किए हैं, जोकि किसी भी विदेशी दल का सबसे कम है। लाजलो को उम्मीद है कि ओडिशा के खिलाफ वे इसमें सुधार करेंगे।

ओडिशा के कोच स्टुअर्ट बॉक्सटर को उम्मीद है कि केरला के खिलाफ मिली जीत के बाद वे आगे भी इसे जारी रखेंगे। वे अभी भी तालिका में सबसे नीचे हैं, लेकिन चेन्नइयन के खिलाफ जीत से वे अपने पतिद्वंद्वी से दो अंक आगे हो जाएंगे।

Ind vs Aus : भारत को लगा दोहरा झटका, पंत के बाद जडेजा भी स्कैन के लिए गए अस्पताल

बॉक्सटर ने कहा, " उस तीन अंक के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हमें अपने खिलाड़ियों को विश्वास और आत्मविश्वास देने के लिए आवश्यकता है। खिलाडिय़ों ने अपने आत्मविश्वास को बनाए रखने में शानदार प्रदर्शन किया और नतीजों के बावजूद हमारा विश्वास कभी कम नहीं हुआ है। लेकिन, हमें इस बात की जरूरत है कि लय हासिल की जाए और अब उम्मीद है कि हम आगे बढ़ सकते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल