1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इस साल जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा ओडिशा

इस साल जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा ओडिशा

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 23, 2021 07:27 pm IST,  Updated : Sep 23, 2021 07:27 pm IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक पुरूष हॉकी जूनियर विश्व कप कलिंगा स्टेडियम पर खेला जायेगा। य

इस साल जूनियर हॉकी...- India TV Hindi
इस साल जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा ओडिशा Image Source : TWITTER/DR. LOPAMUDRA BAXIPATRA

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक पुरूष हॉकी जूनियर विश्व कप कलिंगा स्टेडियम पर खेला जायेगा। यहां एक समारोह में उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया ने हाल ही में ओडिशा सरकार से दो महीने के भीतर पुरूष हॉकी जूनियर विश्व कप की मेजबानी में मदद मांगी थी।

पटनायक ने कहा ,‘‘ महामारी के बीच ऐसे टूर्नामेंट की मेजबानी की तैयारी के लिये समय बहुत कम है। लेकिन चूंकि देश की प्रतिष्ठा का सवाल है तो हमने हामी भर दी।’’ उन्होंने कहा,‘‘मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम घरेलू हालात का फायदा उठाकर फिर खिताब जीतेगी ।’’

पटनायक ने टूर्नामेंट के लोगो और ट्रॉफी का भी अनावरण किया। भारत ने 2016 में लखनऊ में जूनियर हॉकी विश्व कप जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल