1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पी.वी. सिंधु को पलकों पर बैठाया हैदराबाद ने, हुआ भव्य स्वागत

पी.वी. सिंधु को पलकों पर बैठाया हैदराबाद ने, हुआ भव्य स्वागत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 22, 2016 09:15 am IST,  Updated : Aug 22, 2016 11:44 am IST

रियो ओलंपिक में नया इतिहास रचकर भारत का सिर ऊंचा करने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु आज हैदराबाद पहुंचने वाली हैं और उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं।

PV Sindhu and Pullela Gopichand- India TV Hindi
PV Sindhu and Pullela Gopichand

नई दिल्ली: रियो ओलंपिक में नया इतिहास रचकर भारत का सिर ऊंचा करने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु आज हैदराबाद पहुंचीं। उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई। सिंधु ने रियो ओलंपिक में सिल्वर मैडल जीता है जो बैडमिंटन सें अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं कर पाया था।

सिंधु के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे और सूचना मंत्री के. तारक रामाराव हैदराबाद के राजीव गांधी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। इसके अलावा एयरपोर्ट पर सैंकड़ों फैंस भी पहुंचे।

तेलंगाना सरकार ने मुंबई से BEST की डबल डेकर बस मंगवाई है जिस पर सिंधु का विजय जुलूस निकाला जाएगा।

एयरपोर्ट से 100 गाड़ियों के काफिले के साथ सिंधू और गोपीचंद गच्चीबाउली स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। शम्शाबाद, अत्तापुर, मेहंदीपट्टनम, टोलीचौकी, रायदुर्गम होते हुए ये काफ़िला गच्चीबाउली स्टेडियम पहुंचेगा जहां मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव खुद पीवी सिंधू का वेलकम करेंगे। वहां उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

रियो ऑलंपिक में भारत को एकमात्र सिल्वर मेडल दिलवाने वाली पीवी सिंधु को 5 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की गई है। साथ ही सिंधु को उनके कोच पुलेला गोपीचंद के बैडमिंटन अकादमी के नज़दीक 1 हज़ार वर्ग गज का प्लाट भी दिया जायेगा।

PV Sindhu
PV Sindhu

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल