1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अब पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन से भिड़ेंगे विजेंदर, टिकटों की बिक्री शुरू

अब पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन से भिड़ेंगे विजेंदर, टिकटों की बिक्री शुरू

 Written By: IANS
 Published : Nov 17, 2016 06:26 pm IST,  Updated : Nov 17, 2016 06:28 pm IST

डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाले भारत के पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह अगले महीने अपना खिताब बचाने उतरेंगे।

Vijender Singh | Getty Images- India TV Hindi
Vijender Singh | Getty Images

नई दिल्ली: डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाले भारत के पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह अगले महीने अपना खिताब बचाने उतरेंगे। वह इस मुकाबले में पूर्व विश्व विजेता फ्रांसिस चेका के खिलाफ रिंग में उतरेंगे।

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

17 दिसंबर को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में होने वाले विजेंदर के इस मुकाबले की टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। टिकट ' bookmyshow.com' नाम की वेबसाइट पर उपल्बध हैं। इस मैच के लिए पांच श्रेणियों में टिकट रखे गए हैं। सामान्य टिकट की कीमत 1000 रुपये, प्रीमियर स्टैंड टिकट की कीमत 1500 रुपये, वीआईपी स्टैंड की कीमत 2000 रुपये, गोल्ड रिंगसाइड की कीमत 10,000 रुपये और प्लैटिनम रिंगसाइड की कीमत 15,000 रुपये है।

पढ़ें:

इस मुकाबले के लिए तकरीबन 5,000 टिकटों की बिक्री की जाएगी। विजेंदर ने इसी साल 16 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था। विजेंदर अपने प्रोफेशनल बॉक्सिंग के करियर में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल