1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जैशा मामले की जांच के लिये मंत्रालय ने दो सदस्यीय समिति गठित की

जैशा मामले की जांच के लिये मंत्रालय ने दो सदस्यीय समिति गठित की

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 23, 2016 05:30 pm IST,  Updated : Aug 23, 2016 05:30 pm IST

खेल मंत्रालय ने मैराथन धाविका ओ पी जैशा उन आरोपों की जांच के लिये आज दो सदस्यीय समिति गठित की जिसमें उन्होंने रियो ओलंपिक में अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था।

op jaisha- India TV Hindi
op jaisha

नयी दिल्ली: खेल मंत्रालय ने मैराथन धाविका ओ पी जैशा के आरोपों की जांच के लिये आज दो सदस्यीय समिति गठित की जिसमें उन्होंने रियो ओलंपिक में अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था।

मैराथन में 89वें स्थान पर रहने वाली जैशा ने आरोप लगाया कि उनकी स्पर्धा के दौरान बेहद गर्मी के बावजूद भारतीय अधिकारियों ने उन्हें पानी या एनर्जी ड्रिंक मुहैया नहीं कराया। वह फिनिशिंग लाइन पर पहुंचने के बाद बेहोश होकर गिर पड़ी।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ :एएफआई: ने हालांकि कहा कि इस धाविका से स्पर्धा एक दिन पहले जब संपर्क किया गया तो उन्होंने एनर्जी ड्रिंक लेने के विकल्प से इनकार कर दिया था।

मंत्रालय की विग्यप्ति के अनुसार, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विजय गोयल ने ओ पी जैशा के आरोपों की जांच के लिये दो सदस्यीय समिति गठित की है जिसमें संयुक्त सचिव : खेल : ओंकार केडिया और निदेशक : खेल : विवेक नारायण शामिल हैं। समिति सात दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल