1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: विंस्टन-सालेम ओपन के सेमीफाइनल में पेस-बेगेमान

टेनिस: विंस्टन-सालेम ओपन के सेमीफाइनल में पेस-बेगेमान

 Written By: IANS
 Published : Aug 26, 2016 02:27 pm IST,  Updated : Aug 26, 2016 02:27 pm IST

विंस्टन-सालेम (अमेरिका): भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जर्मनी के जोड़ीदार आंद्रे बेगेमान ने यहां एटीपी विंस्टन-सालेम ओपन टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पेस-बेगेमान की

Leander, begemann- India TV Hindi
Leander, begemann

विंस्टन-सालेम (अमेरिका): भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जर्मनी के जोड़ीदार आंद्रे बेगेमान ने यहां एटीपी विंस्टन-सालेम ओपन टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पेस-बेगेमान की जोड़ी ने शुक्रवार को टूर्नामेंट की शीर्ष वरीय जोड़ी लुकास कुबोट और नेनाज जिमोनजिक को सीधे सटों में मात दी।

भारत-जर्मनी की जोड़ी ने यहां हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पोलैंड के कुबोट और सर्बिया के जिमोनजिक की जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया।

पेस और बेगेमान का सामना अब सेमीफाइनल में राबर्ट लिंड्सटेड और एसाम-उल-हक कुरैशी की जोड़ी से होगा, जिन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मारिन दरांग्जा और डोमिनिक इंग्लोट की जोड़ी को 7-6 (12), 6-7(4), 10-8 से मात दी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल