1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूएस ओपन: पेस-पूरब की जोड़ी जीती, सानिया और बोपन्ना हारे

यूएस ओपन: पेस-पूरब की जोड़ी जीती, सानिया और बोपन्ना हारे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 02, 2017 03:50 pm IST,  Updated : Sep 02, 2017 03:50 pm IST

साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट में भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस और उनके नए जोड़ीदार पूरब राजा पुरुष डबल्स के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

paes- India TV Hindi
paes

न्यूयार्क: साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस और उनके नए जोड़ीदार पूरब राजा पुरुष डबल्स के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। लेकिन सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना को अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ हार का सामना करना पड़ा है। पेस और राजा ने पहले दौर के मुकाबले में सर्बिया के जानको टिपसार्विक और विक्टर ट्रायोस्की की जोड़ी को 6-1, 6-3 से हराया। अगले दौर में पेस और राजा रूस के कारेन खाचानोव और आंदेई रुबलेव से भिड़ेंगे।

रोहन बोपन्ना को अपने उरुग्वे के साथी पाल्बो चुवास के साथ हार मिली है। पूर्व आस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन फेबियो फोगनीनी और सिमोन बोलेली ने इस जोड़ी को 5-7, 6-4, 6-4 से हराया। जबकि मिक्स डबल्स में सानिया मिर्जा को क्रोएशिया के इवान डोडिग के साथ हार मिली है। इस जोड़ी को लातविया की जेलेना ओस्टापेंको और फ्रांस के फेब्रिस मार्टिन ने 7-5, 3-6, 6-10 से हराया।

अब सानिया महिला डबल्स चीन की पेंग सुआई के साथ और बोपन्ना मिक्स डबल्स कनाडा की गेब्रिएला डाबरोवस्की के साथ खेलते नजर आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल