1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन : पेस-हिंगिस की जोड़ी हारी

फ्रेंच ओपन : पेस-हिंगिस की जोड़ी हारी

 Written By: IANS
 Published : May 31, 2015 03:30 pm IST,  Updated : May 31, 2015 03:36 pm IST

पेरिस: दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गई। शनिवार को रोलां गैरों स्टेडियम में हुए

फ्रेंच ओपन : पेस-हिंगिस...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन : पेस-हिंगिस की जोड़ी हारी

पेरिस: दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गई। शनिवार को रोलां गैरों स्टेडियम में हुए मिश्रित युगल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेस-हिंगिस की जोड़ी को स्लोवेनिया की कातारिना स्रेबोत्निक और रोमानिया के होरिया टेकाऊ की जोड़ी ने 6-7, 6-3, 10-6 से मात दे दी।

पहला सेट बेहद संघर्षपूर्ण रहा और टाईब्रेकर में जाकर इस सेट का नतीजा निकल सका। पेस-हिंगिस ने पहले सेट जीतकर बढ़त कायम कर ली।

स्रेबोत्निक-टेकाऊ की जोड़ी ने हालांकि पलटवार करते हुए एकतरफा मुकाबले में दूसरा सेट जीत लिया और मैच को निर्णायक सेट में धकेल दिया।

निर्णायक सेट में भी दमदार संघर्ष हुआ और सुपर टाई ब्रेक तक खिंचे मुकाबले में पेस-हिंगिस को हार झेलनी पड़ी।

स्रेबोत्निक-टेकाऊ की जोड़ी अब क्वार्टर फाइनल में मारिया जोस मार्टिनेज सांचेज और रॉबर्ट लिंड्सटेट से भिड़ेगी।

पेस-हिंगिस की जोड़ी इसी वर्ष फरवरी में आस्ट्रेलियन ओपन विजेता रह चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल