1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप 2017: पंकज आडवाणी सेमीफाइनल में, भारत का मेडल पक्का

विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप 2017: पंकज आडवाणी सेमीफाइनल में, भारत का मेडल पक्का

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 15, 2017 04:04 pm IST,  Updated : Nov 15, 2017 04:04 pm IST

भारतीय बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप 2017 के लंबे प्रारूप के मुकाबले में सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंचे।

Pankaj Advani- India TV Hindi
Pankaj Advani

दोहा: भारतीय बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप 2017 के लंबे प्रारूप के मुकाबले में आज यहां सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंचे।

हाल ही में आईएसएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में अपना 17वां विश्व खिताब जीतने वाले आडवाणी ने सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के साथ देश के लिये पदक भी सुनिश्चित किया। उन्होंने 391 ब्रेक अंकों की मदद से गिलक्रिस्ट को 1000-791 से हराया। यह टूर्नामेंट का सर्वोच्च ब्रेक अंक है।

सेमीफाइनल में उनका मुकाबला इंग्लैंड के माइक रसेल से होगा जिन्होंने एकतरफा मुकाबले में म्यामां के अउंग ह्ते को 1000-175 से शिकस्त दी। रसेल ने भी इस दौरान 344 ब्रेक अंक बनाये।

वहीं दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सौरव कोठारी इंग्लैंड के रॉबर्ट हाल जबकि ध्रुव सितवाला म्यामां के थवे ओ से भिड़ेंगे। इन दोनों मैचों के विजेता सेमीफाइनल में टकराएंगें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल