1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नीस पर मिली 2-1 की करीबी जीत से पहले स्थान पर पहुंचा पेरिस सेंट जर्मेन

नीस पर मिली 2-1 की करीबी जीत से पहले स्थान पर पहुंचा पेरिस सेंट जर्मेन

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 14, 2021 10:28 am IST,  Updated : Feb 14, 2021 10:28 am IST

पीएसजी की तरफ से जुलियन ड्रैक्स्लर (22वें मिनट) और मोइस कीन (76वें मिनट) ने गोल किये। नीस के लिये रोनी लोपेस (50वें मिनट) ने गोल दागा।

Sports, football- India TV Hindi
Football  Image Source : GETTY

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने नीस पर 2-1 से करीबी जीत दर्ज करके फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया जबकि लियोन को मोंटपेलियर के हाथों अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों परिणामों के बाद लिली को अब शीर्ष पर पहुंचने के लिये ब्रेस्ट के खिलाफ केवल ड्रॉ की जरूरत पड़ेगी। 

पीएसजी की तरफ से जुलियन ड्रैक्स्लर (22वें मिनट) और मोइस कीन (76वें मिनट) ने गोल किये। नीस के लिये रोनी लोपेस (50वें मिनट) ने गोल दागा। इस जीत से पीएसजी के 25 मैचों में 54 अंक हो गये हैं और वह लिली से गोल अंतर के कारण आगे है। 

लिली के 24 मैचों में 54 अंक हैं। पिछले पांच मैचों में जीत दर्ज करने वाले लियोन को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। वह मोंटपेलियर के मिडफील्डर तेजी सेवनियर के 19वें मिनट में किये गये गोल से पिछड़ गया। 

ब्राजीली मिडफील्डर लुकास पाक्वेटा ने मध्यांतर से ठीक पहले बराबरी का गोल किया लेकिन दूसरे हाफ में स्थानापन्न इली वाही ने मोंटपेलियर की तरफ से विजयी गोल दाग दिया। 

लियोन अब 25 मैचों में 52 अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है। मोंटपेलियर के 35 अंक हैं और वह आठवें स्थान पर पहुंच गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल