1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रांस के वर्ल्ड कप हीरो एम्बाप्पे पर लगा 3 मैचों का बैन, ये था बड़ा कारण

फ्रांस के वर्ल्ड कप हीरो एम्बाप्पे पर लगा 3 मैचों का बैन, ये था बड़ा कारण

 Reported By: IANS
 Published : Sep 06, 2018 06:41 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 06:41 pm IST

पेरिस सेंट जर्मेन के फारवर्ड कीलियन एमबाप्पे पर एक मैच के दौरान प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को धक्का देने के लिए तीन मैच का प्रतिबंध लगाया गया है।

कीलियन एमबाप्पे- India TV Hindi
कीलियन एमबाप्पे

पेरिस। पेरिस सेंट जर्मेन के फारवर्ड कीलियन एमबाप्पे पर एक मैच के दौरान प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को धक्का देने के लिए तीन मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। एमबाप्पे पर यह प्रतिबंध फ्रेंच प्रोफेशनल फुटबाल लीग (एलएफपी) ने लगाया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, निमेस के खिलाफ पिछले सप्ताहांत खेले गए लीग-1 मैच में 19 वर्षीय एमबाप्पे को तेजी सवानिएर को धक्का देने के लिए लाल कार्ड दिखाया गया।

इस मैच में अपने फाउल के लिए तेजी को भी लाल कार्ड दिखाकर मैदान से वापस भेज दिया गया था। एम्बाप्पे ने उनके फाउल पर पलटकर उन्हें धक्का दिया था। 

इस घटना के बारे में एमबाप्पे ने कहा कि वह दोबारा ऐसा करने से नहीं घबराएंगे। इस प्रतिबंध के कारण वह सेंट-एटिएने, रेनेस और रीम्स के खिलाफ खेले जाने वाले घरेलू मैचों में पीएसजी क्लब के साथ नहीं खेल पाएंगे। इसकी घोषणा बुधवार को की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल