1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में आज पारुपल्ली कश्यप की वर्ल्ड नंबर-1 केंटो मोमोटा से होगी टक्कर

कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में आज पारुपल्ली कश्यप की वर्ल्ड नंबर-1 केंटो मोमोटा से होगी टक्कर

 Reported By: IANS
 Published : Sep 28, 2019 10:45 am IST,  Updated : Sep 28, 2019 10:45 am IST

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आज वर्ल्ड नंबर-1 जापान के केंटो मोमोटा का सामना करेंगे।

कोरिया ओपन के...- India TV Hindi
कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में आज पारुपल्ली कश्यप की वर्ल्ड नंबर-1 केंटो मोमोटा से होगी टक्कर Image Source : GETTY IMAGES

इंचियोन (दक्षिण कोरिया)। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आज वर्ल्ड नंबर-1 जापान के केंटो मोमोटा का सामना करेंगे। मोमोटा ने हाल में हुए विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

पी कश्यप टूर्नामेंट में बाकी एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। महिला एकल वर्ग में पी.वी सिंधु, सायना नेहवाल और पुरुष एकल वर्ग में बी साई प्रणीत पहले दौर का मुकाबला हारकर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

इससे पहले कश्यप ने शुक्रवार को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क के जान ओ जोर्गेन्शन को सीधे गेमों में 24-22, 21-8 से पराजित किया। पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

शुरुआत से ही दोनों खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया। मैच के अंतिम क्षणों में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया। एक समय दोनों खिलाड़ी 20-20 से बराबर थे। इसके बाद, जोर्गेन्शन ने 22-21 से बढ़त बना ली। कश्यप ने वापसी करते हुए स्कोर 22-22 कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ने दमदार खेल दिखाया और गेम को 24-22 से अपने नाम कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल