1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पाउलो सौसा पोलैंड फुटबॉल टीम के कोच नियुक्त

पाउलो सौसा पोलैंड फुटबॉल टीम के कोच नियुक्त

 Reported By: IANS
 Published : Jan 22, 2021 10:14 pm IST,  Updated : Jan 22, 2021 10:14 pm IST

पुर्तगाल के पाउलो सौसा को पोलैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है।

पाउलो सौसा पोलैंड...- India TV Hindi
पाउलो सौसा पोलैंड फुटबॉल टीम के कोच नियुक्त Image Source : GETTY

वॉरसा| पुर्तगाल के पाउलो सौसा को पोलैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। पोलिश फुटबाल संघ (पीजेडपीएन) के अध्यø बिगन्यू बोनिएक ने इसकी घोषणा की।

सौसा ने इससे पहले कई क्लबों को मैनेज किया है। इसमें स्विस क्लब बासेल एफसी, इटली का क्लब फियोरेंटीना और चीन का क्लब तियानजिन क्वानजियान प्रमुख हैं। अगस्त 2020 तक सौसा फ्रेंच क्लबह बोरदिया को प्रशिक्षित कर रहे थे।

BBL - हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से इस खिलाड़ी ने पकड़ा अद्भुत कैच, देखें Video

पीजेडपीएन ने सोमवार को कहा कि कोच जेर्जी बेर्जेक को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कफी चौंकाने वाला फैसला था क्योंकि 49 साल के बेर्जेक की देखरेख में ही पोलैंड ने यूईएफए यूरोपीयन चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था। यूरो 2021 में पोलैंड को ग्रुप स्तर पर स्पेन, स्वीडन, और स्लोवाकिया से भिड़ना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल