1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रीमियर बैडमिंटन लीग: किदाम्बी श्रीकांत ने बेंगलुरू रैप्टर्स को सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार रखा

प्रीमियर बैडमिंटन लीग: किदाम्बी श्रीकांत ने बेंगलुरू रैप्टर्स को सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार रखा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 09, 2019 09:27 am IST,  Updated : Jan 09, 2019 09:27 am IST

बेंगलुरू को टॉप चार में पहुंचने के लिये कम से कम चार अंक की जरूरत थी और वे इस कोशिश में सफल रहे क्योंकि उन्होंने पहले तीन मैच जीत लिये जिसमें एक ट्रम्प मैच भी शामिल था। 

किदाम्बी श्रीकांत- India TV Hindi
किदाम्बी श्रीकांत Image Source : GETTY IMAGES

बेंगलुरू: बेंगलुरू रैप्टर्स के कप्तान किदाम्बी श्रीकांत ने मंगलवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग के चौथे सीजन में मुंबई राकेट्स के खिलाफ शानदार अगुवाई करते हुए अपनी टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार रखा। 

बेंगलुरू को टॉप चार में पहुंचने के लिये कम से कम चार अंक की जरूरत थी और वे इस कोशिश में सफल रहे क्योंकि उन्होंने पहले तीन मैच जीत लिये जिसमें एक ट्रम्प मैच भी शामिल था। इस तरह उन्होंने पुणे सेवन एसेस को शिकस्त दी। 

दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन ने श्रीकांत के सामने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन अंत में मुकाबला 15-14 15-13 से दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी के नाम रहा। 

इससे पहले दुनिया की 59वें नंबर की खिलाड़ी वु थि ट्रांग ने महिला एकल के ट्रम्प मुकाबले में मुंबई की श्रेयांशी परदेसी से काफी बेहतर साबित हुई जिन्होंने 15-4 11-15 15-7 से जीत दर्ज की। 

मोहम्मद अहसन और हेंड्रा सेतियावान ने पुरूष युगल में मुंबई के ली योंग दाई और किम जि जुंग को 15-11 15-11 से मात दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल