1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पेले ने की मेसी से अर्जेटीना न छोड़ने की अपील

पेले ने की मेसी से अर्जेटीना न छोड़ने की अपील

 Written By: IANS
 Published : Jul 02, 2016 12:50 pm IST,  Updated : Jul 02, 2016 12:50 pm IST

ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले ने अर्जेटीना का स्टार लियोनेल मेसी से अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लेने के अपने फैसले पर पुनर्विचार की अपील की है।

Pele- India TV Hindi
Pele

रियो डी जेनेरियो: ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले ने अर्जेटीना का स्टार लियोनेल मेसी से अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लेने के अपने फैसले पर पुनर्विचार की अपील की है। मेसी ने कोपा अमेरिका के 100वें संस्करण के फाइनल मैच में चिली के हाथों मिली हार के बाद संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद से कई दिग्गज उनसे संन्यास वापस लेने की अपील कर चुके हैं।

पेले ने कहा, "बीते 10 साल में मेसी दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। उनके साथ जो हुआ, वह फुटबाल में होता रहता है। जो पेनाल्टी शॉट लेते हैं वही मिस करते हैं। ऐसे में तो मैं यही कहूंगा कि मेसी को अपने संन्यास के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।"

पेले से पहले डिएगो मैराडोना और अर्जेटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो माकरी मेसी से संन्यास वापस लेने की अपील कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल